Accident News: दो बेटियों के साथ कार्यक्रम में जा रही महिला आरक्षक की कार दुर्घटनाग्रस्त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                        आरक्षक मोनिका साहू की मौके पर मौत, दो बेटियां गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Accident News/मुलताई। बैतूल में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी की कार छिंदवाड़ा मार्ग पर खैरवानी के पास बुधवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें मौके पर ही आरक्षक मोनिका साहू 35 वर्ष की मौत हो गई वहीं उनकी पुत्री दिव्या 14 वर्ष तथा काव्या 5 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका मोनिका साहू अपनी बहन के मकान उद्घाटन में हिवरा उमरानाला जा रही थी इसी दौरान खैरवानी के पास दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों ने कार से तीनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर एंबूलेंस एवं पुलिस पहुंची जहां से घायलों को तत्काल मुलताई लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इधर सूचना मिलते ही मृतिका मोनिका की मां सहित अन्य परिजन मुलताई पहुंचे। इस संबन्ध में पुलिस उप निरीक्षक मोनिका पटले ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ भी अस्पताल पहुंचा।

Read Also; भैंसदेही में संपर्क अभियान: उपभोक्ताओं की शिकायतें होंगी दूर

Leave a Comment