Betul Breaking News: डीजे संचालक ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान हुई मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Breaking News: फांसी लगाने वाले डीजे संचालक की आज (29 जून) निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में रह रहा था। जहां उसने आत्महत्या कर ली। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुकेश मरार प्रेम मरार जोगली का रहने वाला था। वह अपने ससुराल झाड़ेगांव आया हुआ था। बीते शुक्रवार को उसने ससुराल में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मुकेश किचन में खाना खाने की बात कहकर घर के पीछे गया था। जहां उसने फांसी लगा ली। जब उसका बेटा पीछे पहुंचा तो उसने अपने पिता को फांसी पर लटका पाया और अपने मामा व अन्य परिजनों को बुलाया। जब वे मौके पर पहुंचे तो मुकेश के साले ने उसे गोद में उठाया और बेटे ने फंदे की रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। घटना के वक्त उसकी सांस चल रही थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक शराब पीता था। वह डीजे बजाता था। उसकी किराने की दुकान भी थी। वह करीब 20 साल से अपने ससुराल में रह रहा था। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। फिलहाल मृतक का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Comment