Betul Crime News :- निस्तार की नाली से बारिश के पानी निकलने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर कुल्हाड़ी-डंडे चले। इसमें दो महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना कोतवाली थाना इलाके के सेलगाव में रविवार शाम हुई।
कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया, शेलगांव में नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष किशन धुर्वे ओर विजय धुर्वे सेलगाव ने दूसरे पक्ष पर जमकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके चलते तीन लोग घायल हुए हैं। इस घटना में चम्पा पति संतोष ऊईके की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं उसके पति संतोष पिता पंचम को गंभीर हालत में भोपाल रेफर कर दिया गया। जबकि उसकी बुजुर्ग सास सोमता पति पंचम का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़िए : Betul का युवक पाढर बाजार से हुआ लापता, पुलिस कर रही तलाश
कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने घटना की जानकारी मिलने के बाद देर शाम जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों को देखा। जहां से वे घटनास्थल पर रवाना हो गए। मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।