Betul Daily News: हर्षोल्लास से मनाई भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। ग्राम बिसनूर में डॉक्टर बी आर अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह जैसा माहौल रहा और लोगों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब की पूजन कर, बुद्ध वंदना और दीप प्रज्वलित कर हुई । तत्पश्चात बाबा साहेब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया तथा पंचशील वचन हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंच प्रियंका अतुल ठाकरे ने अपने उद् बोधन में डॉक्टर अंबेडकर जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए, किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । वहीं पूर्व सरपंच चंदा प्रफुल्ल ठाकरे ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर जी ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Betul Samachar News: बिसनुर हाई स्कूल में छात्राओं ने मारी बाजी

उन्होंने संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा , इससे कार्यक्रम में एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रफुल्ल ठाकरे, समाजसेवी कैलाश माकोड़े, ललित ठाकरे आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। अंत में समिति संरक्षक रमेश कुमार मालवीय, अध्यक्ष बुधराव मालवीय, पंजाबराव मालवीय, कार्यकर्ता डेबिट चौरासे, अंशुल मालवीय एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज में समानता, भाईचारे और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।

Leave a Comment