अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित
Betul Ki Khabar/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. पंकज कुमार झाड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन का अस्तित्व पूरी तरह जैव विविधता पर निर्भर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को अपने करियर और दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनुज डोनिवाल ने जैव विविधता के लगातार क्षरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी-छोटी जागरूकता और सजगता से धरती के पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के संरक्षण के व्यावहारिक उपाय भी बताए। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान महाविद्यालय स्टॉफ में डॉ. ममता राजपूत, डॉ. वर्षा ठाकरे, डॉ. दीपिका पिपरदे, प्रो. पूजा देशमुख, प्रो. अंजलि सौदागर, डॉ. कल्पना बिसंद्रे, प्रो. कृष्णा नरवरे, विद्यार्थी अभिषेक हुरमाड़े सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण का संकल्प लिया।
Accident News: नींद के झोंके में पलटी कार, नागपूर ITC कंपनी के मैनेजर सहित दो घायल

