Betul Ki Khabar: कब्जे से परेशान वृद्ध महिला ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar: मुलताई तहसील के दुनावा गांव निवासी 70 वर्षीय महिला लीला बाई सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि एक महिला उसे परेशान कर रही है और उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की धमकी दे रही है। इससे वह परेशान है। उसका बड़ा बेटा मानसिक रूप से बीमार है। उसने कलेक्टर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment