Betul Ki Khabar: बैतूल में मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कल तापमान साढ़े पांच डिग्री गिरकर 6.7 सेल्सियस पर आ गया था। सोमवार को दिन के तापमान में भी गिरावट आई। इसी तरह मंगलवार रात को रात का तापमान भी 12.2 से गिरकर 6.7 डिग्री पर आ गया। जिले में मंगलवार सीजन का दूसरा सर्द दिन रहा। दो दिन बाद बादल छंटने पर दिन का तापमान 23 डिग्री पर आ गया। आज बुधवार को भी इसके 23 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि गुरुवार से इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। एक दिन पहले यानी सोमवार को यहां का तापमान 27.5 डिग्री था। एक दिन में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात का तापमान 12.2 डिग्री था। लेकिन बीती रात इसमें साढ़े पांच डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह अचानक 6.7 पर पहुंच गया। इससे रात में ठिठुरन बढ़ गई। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा भी अपना असर दिखा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा भी अपना असर दिखा रहा है। इससे पहले 13 दिसंबर 2024 को दिन का तापमान 22.5 डिग्री पर पहुंचा था। जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। इसके बाद 2 जनवरी को तापमान 24 डिग्री रहा, लेकिन मंगलवार को दिन का तापमान 23 डिग्री पर आ गया, जो इस सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर भारत में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।
Betul में मंगलवार को कड़ाके की ठंड रही: साढ़े 5 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा गिरा
Published on: