Betul Ki Khabar: गुप्ता मॉल को बैतूल में प्रशासन ने किया सील

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar: दिल्ली में छात्रों के डूबने की घटना के बाद प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त हो गया है। बैतूल में आज देर शाम प्रशासन ने एक मॉल को सील कर दिया। इसके बेसमेंट की पार्किंग में सामान भरा हुआ था। राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की टीम आज शहर के कोठी बाजार और गंज क्षेत्र के बीच स्थित गुप्ता मॉल पहुंची। यहां जांच के दौरान पाया गया कि मॉल संचालक ने नगर पालिका से स्वीकृत नक्शे में जिस बेसमेंट की पार्किंग की अनुमति ली थी, उसमें सामान भरा हुआ है। इस मॉल ने फायर एनओसी भी नहीं ली थी। जिसके बाद गुप्ता मॉल को सील कर दिया गया है। एई नीरज धुर्वे ने बताया कि मॉल के बेसमेंट में सामान मिला, जबकि इसका उपयोग पार्किंग स्थल के रूप में किया जाना था। यहां फायर सिस्टम लगे मिले, लेकिन वे भी काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शहर के 49 प्रतिष्ठानों और संस्थाओं को नोटिस दिए गए हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : सारणी नगर पलिका उपाध्यक्ष के खिलाफ पद के दुरुपयोग का आरोप: कलेक्टर कोर्ट में मामला हुआ दर्ज

Leave a Comment