Betul Daily News/मुलताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में आज सोमवार को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर 18 मई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में आयोजित होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार भी विशेष रूप से शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ गजेंद्र मीणा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर बीमारियों की रोकथाम एवं उचित उपचार का लाभ उठा सकते हैं।
Betul Samachar- स्लूज गेट निर्माण प्रारंभ नहीं होने पर एल्डरमैन ने जताई नाराजगी

