Betul Ki Khabar/बोरदेही – खेड़ली बाजार बेल नदी पुल पर रैलिंग नही होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है मुलताई बोरदेही के मुख्य मार्ग पर बना सालो से ग्राम के खेड़ली बाजार के समीप जो बेल नदी पर पुल निर्मीत है जिसकी रैलिंग लगी हुई थी लेकिन पानी धुप से लोहे की रैलिंग जंग लगकर सड़कर टुट चुकी है बेल नदी पुल की ऊंचाई अधिक है रैलिंग नही होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंकाएं प्रतीक होते नजर आ रही है मुलताई बोरदेही का मार्ग पर आवागमन अधिक रहता बेल नदी पुल पर दोनों साइड में रैलिंग नही है दोनों तरफ की रैलिंग टुट जाने से आने जाने मार्ग पर आवागमन करने में भय लगता है पहले भी इस पुल पर आमने-सामने से बाइक की भिड़ंत हो चुकी है गनिमत कोई बड़ी क्षति नहीं हुई इस मार्ग पर बोरदेही मुलताई का आवागमन रात और दिन लगा रहता है इस पुल से बड़े छोटे वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है बेल नदी पुल का निर्माण सालो पहले हुआ था उस समय जो रैलिंग लगाई गई उसके बाद से इस पुल की रैलिंग टुटने के बाद आज तक शासन प्रशासन ने सुध तक नहीं ली शासन प्रशासन को खेड़ली बाजार बेल नदी पुल पर पुनः रैलिंग लगाने ध्यान आकर्षित करने की आवश्यकता है जिससे कोई भी दुर्घटना से बचा जा सके
Crime News: गौवंश तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

