Betul Ki Khabar/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम हिवरखेड के किसानो के खेत में आग लगने से नरवाई के साथ-साथ भूसा और खेत में बिछी पाइपलाइन भी जलकर खाक हो गई । सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे केबल में स्पार्किंग से खेत में आग लग गई । खाली खेत और सुखी नरवाई होने से हवा के साथ आग तेजी से फैल गई । देखते ही देखते 20 से 25 एकड़ तक आग फैल गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार यशवंत सिंह गिरनारे हल्का पटवारी जयंत धाकड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इधर ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। किसानों ने बताया कि गेहूं कटाई के बाद नरवाई से भूसा बनाना था पर आग लगने से नरवाई जलकर नष्ट हो गई। कृषक सुभाष महाजन भगवान माकोड़े संतोष कुंभारे सुनील महाजन पांडुरंग महाजन के खेत तक आग फैल गई। पांडुरंग महाजन के 35 नाग स्प्लिंकर पाइप जले एवं हरिराम महाजन के चार एकड़ का भूसा जलकर खाक हो गया।
Betul Ki Taja Khabar: नीतू परमार ने तीसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली

