Betul Ki Khabar: बांस का अवैध परिवहन करते हुए मिनी ट्रक जप्त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/आठनेर:- वनमण्डल दक्षिण बैतूल अंतर्गत आठनेर वन परिक्षेत्र में दिनांक 25 अप्रैल को रात्रि में बांस के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर वनमण्डलाधिकारी दक्षिण बैतूल श्री अरिहंत कोचर एवं उपवनमंडलाधिकारी मुल्ताई संजय साल्वे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी आठनेर अतुल भोयर द्वारा गश्ति दल का गठन किया गया ।

 गश्ति दल द्वारा वन चौकी हिरादेही में चेकिंग बैरियर पर एक मिनी ट्रक अशोक लीलैंड को रोक कर चेक किया गया । चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक में देशी बांस दिखाई दिए । 

वाहन चालक राजू वल्द भाऊराव धरपाल साकिन मोर्शी से देशी बांस के संबंध में पूछताछ की गई , उसके द्वारा देशी बांस की कटाई एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया गया । वाहन चालक द्वारा देशी बांस के परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना करने पर वन अमले द्वारा विधिवत रूप से मिनी ट्रक मय बांस जप्त किया गया। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 2,41,52 एवं मध्यप्रदेश अभिवहन ( वनोपज ) नियम 2022 की धारा 3,10,14,15 के तहत कार्यवाही की गई ।

Betul Samachar: मुलताई में बढ़ी अवैध शराब बिक्री, प्रतिबंध का उठाया जा रहा फायदा

संपूर्ण कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक मंगल सिंह सिकरवार , जयप्रकाश लेदे, केशव राने , संजूलाल ऊईके , दिलीप नर्रे, राजेश बैगा, अजीत कौरव , विक्की परतेती , वाहन चालक नूर मोहम्मद एवं सुरक्षा श्रमिक बिसन वाडिवा का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Comment