Betul Ki Khabar/भीमपुर/मनीष राठौर:- राज्यपाल मंगुभाई पटेल के 21 मई को भीमपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पुलिस थाना ग्राउंड भीमपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ सोनवणे ने राज्यपाल श्री पटेल के आगमन, विभिन्न प्रदर्शनियों के अवलोकन, स्वास्थ्य शिविर निरीक्षण, हितग्राहियों से संवाद, नवाचार गतिविधियों, मंच व्यवस्था तथा अतिथियों के आगमन-निर्गमन सहित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समयसीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले जनसामान्य के लिए बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपेड स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मनोज हुरमाड़े, एसडीएम अजीत मरावी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गौतम अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग विवेक पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


