नगर पालिका द्वारा रात में की गई जमकर आतिशबाजी
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। मां ताप्ती जन्मोत्सव पर बुधवार रात्री नगर पालिका द्वारा ताप्ती सरोवर के मध्य स्थित टापू के पास जमकर आतिशबाजी की गई जिससे पूरा सरोवर चकाचौंध नजर आया। रात लगभग 8 बजे के बाद प्रारंभ हुई आतिशबाजी में एक से बढ़कर एक आकाशीय पटाखें छोड़े गए जिन्होने आसमान पर आकर्षक दृष्य उपस्थित किया। रात में रोशनी से नहाए ताप्ती सरोवर के मध्य रंगीन आतिशबाजी से ताप्ती सरोवर का नजारा मनोहारी नजर आया। बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए यह प्रमुख आकषीण का केन्द्र रहा और लोगों ने ताप्ती तट के चारों ओर खड़े रहकर आतिशबाजी का आनंद उठाया। रात में अलग अलग पटाखों की रोशनी के साथ सरोवर तट पर लगातार आतिशबाजी चलती रही जिसे देखने के लिए लोग ठिठक गए। कई श्रद्धालुओं ने तो सरोवर तट की सीढ़ियों पर बैठकर यह आकर्षक नजारे का पूरा लुत्फ उठाया। नगर पालिका के अर्जुन पिपले ने बताया कि प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा मां ताप्ती जन्मोत्सव पर भव्य आतिशबाजी की जाती है जो पवित्र नगरी पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र होती है। इस वर्ष भी नगर पालिका द्वारा लगभग 8 बजे से आतिशबाजी प्रारंभ कर दी गई जिसे देखने के लिए लोग उमड़े।
BETUL NEWS: बैठक में तय रूट का उल्लंघन करने वाले 4 डीजे संचालकों पर कार्यवाही