Betul Ki Taja Khabar: मुलताई और सांईखेड़ा में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                 नागरिकों को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई एवं थाना सांईखेड़ा मंगल भवन में मई माह में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त शिविर में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहला स्वास्थ्य शिविर 18 मई 2026 सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में आयोजित होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चंद्रशेखर देशमुख उपस्थित रहेंगे। वहीं दूसरा स्वास्थ्य शिविर 28 मई 2026 गुरुवार को थाना सांईखेड़ा स्थित मंगल भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Read Also: विधायक से जल्दबाजी में कराया भूमिपूजन लेकिन एक सप्ताह बाद भी काम नहीं हुआ प्रारंभ

Leave a Comment