महिला पार्षद ने अधिकारियों पर लगाए दिव्यांगों को गुमराह करने के आरोप
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में मंगलवार उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे स्थित इनडोर बास्केटबाल हाल में शासन द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार नहीं होने से महावीर वार्ड पार्षद वंदना साहू द्वारा आपत्ति लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर शिविर की औपचारिकता निभाने एवं दिव्यांगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। वंदना साहू ने बताया कि दिव्यांगजनों का शिविर का तो आयोजन किया गया लेकिन इसका पूर्व से किसी प्रकार का प्रचार प्रसार नहीं किया गया जिससे दिव्यांगों को शिविर का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। शिविर के नाम पर सिर्फ औपचारिकता भर निभाई गई और जब दिव्यांगजन शिविर में पहुंचे तो उन्हें यूडीआईडी कार्ड के नाम पर वापस किया गया जो कि सरासर गलत है । उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति दिव्यांग दिख रहा है वार्ड का निवासी है उसके पास आधार कार्ड है विकलांग सर्टिफिकेट है उसके बाद भी लोगों को वापस किया जा रहा है जिससे शासन की योजनाओं को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब जनता को गुमराह करना ही था तो शिविर का आयोजन करके वाहवाही लूटने का काम करने की जरूरत ही नहीं है । उन्होंने कहा कि शिविर की असफलता के दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी पर कार्रवाई होना आवश्यक है। पार्षद वंदना साहु ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि तत्काल जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाए।
Betul Samachar: पर्यावरण संरक्षण हेतु पितरों की स्मृति में पौधा किया भेंट

