गायत्री परिवार द्वारा पूर्वजों की याद में पौधा रोपण का चलाया जा रहा अभियान
Betul Samachar/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई के द्वारा निरंतर पर्यावरण के संरक्षण के लिए जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्यामराव बारस्कर ने बताया कि वे प्रतिवर्ष स्वयं अपने घर पर आम,जामुन, आंवला ,बेल आदि के पौधे स्वयं तैयार करते हैं और दिवंगत आत्मा की स्मृति में उनके स्वजनों को भेंट करते हैं। गायत्री परिवार के सदस्य सम्पत राव धोटे,यादोराव निंबालकर, टी के चौधरी,नारायण देशमुख,योगेश साहू,रामकिशोर बनखेड़े,सुरेश माकोड़े,गणपति गायकवाड़,पुरुषोत्तम साहू सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में दिवंगत के स्वजनों को पौधा भेंट उन्हें पालने का संकल्प दिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु अपने अपने पूर्वजों की स्मृति में प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा ,और अधिक से अधिक पांच पौधे लगाने की अपील की जा रही है। साथ ही उन्हें पाल पोस कर बड़ा करने का भी कहा जाता है ताकि अन्य लोग भी पौधारोपण के लिए प्रेरित हो सकें। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी नारायण देशमुख ने बताया कि गायत्री परिवार के वरिष्ठ जीवन दानी समर्पित कार्यकर्ता दीपचंद मालवीय की बहन स्व. विद्या मालवीय के पिंडदान तर्पण कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सके पुत्रों सचिन मालवीय एवं हिमांशु मालवीय को आम का पौधा भेंट किया साथ ही घाट पिपरिया के गायत्री परिवार के परिजन महेश साहू की पत्नी स्व. प्रमिला साहू के भी पिंडदान तर्पण कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों ने उनकी स्मृति में आम का एक पौधा उनके पुत्र को भेंट कर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Betul Daily News: प्रभात पट्टन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

