भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल हो रहे यात्री, पानी की बोतल खरीदना पड़ रहा मंहगा
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर पालिका द्वारा भीषण गर्मी में जहां नगर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ खोले गए हैं वहीं नगर के बसस्टेंड पर पानी की कोई व्यवस्था नही करने से यात्रीगण, व्यापारी, बस चालक तथा ऐजेन्ट आदि परेशान हो रहे हैं। पूरे मामले में बस ऐजेन्ट यूनियन के द्वारा मंगलवार जन सुनवाई में एसडीएम से बस स्टेंड पर पानी की व्यवस्था बनाने की मांग की गई है। यूनियन के अध्यक्ष किसनदास उदासी ने बताया कि नगर में बसस्टेंड प्रमुख केन्द्र है जहां यात्रियों से लेकर लोगों का आवागमन लगातार बना रहता है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका द्वारा सबसे पहले बसस्टेंड पर प्याऊ की व्यवस्था करना था।
Betul Ki Khabar: स्लूज गेट का निर्माण खटाई में, दो दिनों तक खड़ी रही ठेकेदार की मशीन
लेकिन अन्य स्थानों पर तो प्याऊ खोले गए हैं लेकिन बसस्टेंड पर पेयजल की कोई व्यवस्था नही होने से से सुबह से लेकर रात तक यात्रीगण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा बसस्टेंड के व्यापारी, बस चालक तथा ऐजेन्ट भी पानी की मंहगी बोतल खरीदने के लिए मजबूर हैं। उन्होने बताया कि भीषण गर्मी में नगर पालिका द्वारा दो तीन स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था करना था ताकि लोगों को परेशानी का सामना नही करना पड़े। बताया जा रहा है कि बसस्टेंड पर पानी के लिए कोई सोर्स नहीं होने से निर्धन एवं मध्यम वर्ग पानी के लिए इधर उधर भटकता नजर आता है। बड़ी संख्या में लोगों को मजबूरी में मंहगी बोतलें खरीदकर प्यास बुझाना पड़ रहा है। पेयजल की व्यवस्था नही करने से आमजन में नगर पालिका की व्यवस्था को लेकर रोष व्याप्त है वहीं शीघ्र नाम स्टेंड पर प्याऊ खुलवाने की मांग की गई है।

