बीमार गाय का किया उपचार
Betul Local News / मुलताई :- नगर में बुधवार दोपहर 2 बजे बड़े हनुमान मंदिर के पीछे एक बेसहारा गाय के पड़े होने की सूचना बजरंग दल के सेवाभावी युवकों को मिली। सूचना मिलते ही तत्काल प्रखंड संयोजक भुपेश साहू, प्रखंड सप्ताहिक मिलन प्रमुख सागर बजरंगी , नरेंद्र साहू ताप्ती वार्ड पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेसहारा गाय बीमार के साथ घायल भी है जिसके शरीर पर गहरे जख्म भी नजर आ रहे थे। गाय कुछ भी खा नहीं रही थी जिससे कमजोर हो गई थी। इस पर प्रवीण राउत, उमेश देशमुख, यश सेठिया द्वारा पशु चिकित्सक से गाय का उपचार कराया गया तथा दवा दी गई। युवकों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गाय की सेवा की जिम्मेदारी लेने के बाद गाय उन्हें सौंप दी गई है।
BETUL NEWS : मौनी अमावस्या पर ताप्ती तट पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान