नपा ने नही बनाया रैन बसेरा ठंड में ठूठर रहे गरीब बेसहारा लोग

By sourabh deshmukh

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS / आमला :- अनुभाग का दर्जा होने के बावजूद यहां रैन बसेरा नहीं बनाया गया है। एसी स्थिति में लोगों को रात में रुकने के लिए परेशान होना पड़ता है। यदि गरीब व्यक्ति के साथ महिलाएं या बच्चे हों तो उसकी परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। दूर दराज के इलाकों से शहर में आने वाले गरीब तबके के लोगों को रात में वापस जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिलता तो उन्हें मंदिर या फिर फुटपाथ पर ही रात गुजारना पड़ती है या फिर वह मुसाफिर खाने में ही रात गुजारते हैं लेकिन वह वहां सुरक्षित नहीं रहते। यदि उनके साथ महिलाएं हो तो रात के समय असामाजिक तत्व परेशान करते हैं। दिसम्बर माह में जहां एक ओर ठंड दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और ठंड से जरूरतमंदों को निजात दिलाने के लिए नपा की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिसके चलते लोग खुले आसमान के नीचे सोने मजबूर होते हैं। क्योंकि नपा ने रैन बसेरा नही बनाया है ना ही आश्रय स्थल बनाया गया है । बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में न तो गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगों के रुकने की व्यवस्था नही की गई है। जिनको गरीब जरूरतमंद लोग ठंड में ठूठर रहे है। जिसके कारण लोगो की जान भी जा सकती है। लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका का इस ओर ध्यान नही है। ऐसे में गरीब बेसहारा लोग परेशान हो रहे है।

रैन बसेरा नही होने से निराश्रित लोग हो रहे परेशान…

बाहर से आने वाले लोग सहित निराश्रित जरूरतमंद बेसहारा गरीब तबके के लोगो के लिए नगर पालिका ने इस कड़ाके की ठंड में ठूठर ना पड़ रहा है नगर पालिका द्वारा बनाए जाने वाले अस्थाई रैन बसेरा के अब तक नहीं बनाए जाने से बेसहारा लोग फुटपाथ पर रात बिताने को मजबूर हैं। इस कड़ाके की ठंड के प्रकोप के चलते किसी की जान भी जा सकती है लेकिन नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण ठंड में निराश्रित लोगो को परेशान होना पड़ रहा है।

Read Also : Betul News Today – सामाजिक अंकेक्षण के अधिकारी पंचायत पर बना रहे दबाव रिश्वत लेने का आरोप….

रात में सर्दी से निराश्रित परेशान, फिर भी नहीं बने रैन बसेरे…

पिछले साल तत्कालीन सीएमओ नीरज श्रीवास्तव के कार्यकाल में यात्री प्रतिक्षालय में आश्रय स्थल बनाया गया था गरीबो के सोने के लिए रजाई गद्दे भी रखे गए थे लेकिन इस वर्ष ना तो यात्री प्रतिक्षालय में रेन बसेरा,आश्रय स्थल नही बनाया गया है लोगो ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए यात्री प्रतिक्षालय में रैन बसेरा(आश्रय स्थल ) बनाया जाए।

इनका कहना है…

कल ही रैन बसेरा के लिए यात्री जाति प्रतीक्षालय में व्यवस्था की जाएगी रजाई गड्ढे भी रखवा दिए जाएंगे।

उल्लाश जोशी स्वच्छता प्रभारी नपा आमला

मेने आज ही स्वच्छता प्रभारी को रैन बसेरा की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए कल व्यवस्था बना दी जाएगी।

प्रकाश देशमुख प्रभारी सीएमओ नपा आमला

रैंन बसेरा के लिए सीएमओ को आदेशित कर दिया है गरीब बेसहारा जरूरतमंदों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी।

शैलेंद्र बडोनिया एसडीएम आमला

Leave a Comment