महिला जनपद सदस्य ने एसडीएम को बताई समस्याएं, कहा परेशान हैं ग्रामीण
Betul News/मुलताई। सर घाट पिपरिया पंचायत के अंतर्गत 850 से ज्यादा हितग्राही को राशन मिलता है जिसमें मुंडापार गांव से राशन लेने के लिए लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है इसलिए गांव में ही राशन उपलब्ध कराया जाए। यह समस्या घाट पिपरिया क्षेत्र की महिला जनपद सदस्य बबीता हरेन्द्र उपराले ने मुलताई पहुंचकर एसडीएम राजीव कहार को बताई। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुमीत शिवहरे, हरेन्द्र उपराले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनपद सदस्य के साथ मौजूद थे। उन्होने कहा कि कई महीने राशन उपलब्ध नही होने से मुंडापार के ग्रामीणों को व्यर्थ में ग्रामीणों को आवश्यक कार्य छोड़कर घाट पिपरिया के चक्कर लगाना पड़ता है। जनपद सदस्य बबीता उपराले ने एसडीएम कहार से मांग करते हुए कहा कि गांव में 300 राशन कार्ड धारी हैं इसलिए उन्हे गांव में ही राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को हर माह राशन के लिए परेशान ना होना पड़े। पूरे मामले में एसडीएम राजीव कहार ने जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे जिसके लिए संबन्धित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
तीन वर्षों से चल रहा मंच का कार्य
जनपद सदस्य ने बताया कि घाट पिपरिया में विगत तीन वर्षों से मंच का कार्य चल रहा है जो अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। उन्होने कहा कि मंच का निर्माण पूर्ण करने की कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन संबन्धित अधिकारी जनपद सीईओ भी इस तरफ ध्यान नही दे रहे हैं। उन्होने कहा कि राजनैतिक दवाव में कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है जिसमें अधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मंच का निर्माण 3 वर्ष में भी पूर्ण नहीं होने शासकीय लापरवाही भी दर्शा रही है वहीं ग्रामीणों के आयोजन भी प्रभावित हो रहे हैं जिसके लिए शीघ्र मंच का निर्माण कराना आवश्यक है।
Betul Ki Taja Khabar: बोरदेही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई
मुंडापार में स्वीकृति के वावजूद जलाशय निर्माण नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मुंडापार में लघु जलाशय स्वीकृत हुए लंबा समय हो चुका हैं लेकिन जलाशय का निर्माण प्रारंभ नहीं हो रहा है। जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों ने बताया कि हर निर्माण कार्य में विलंब किया जा रहा है जबकि तय सीमा में निर्माण पूर्ण होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि मूलभूत व्यवस्थाओं के लिए भी ग्रामीणों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है। लेकिन वार बार आवेदन निवेदन के बावजूद कार्य नहीं हो रहे हैं ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को शिकायत लेकर मुलताई आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम कहार से कहा कि समस्याओं को लेकर ग्रामीण परेशान हैं जिससे रोष पनप रहा है। इसलि समस्याओं का शीघ्र निदान करें ।

