स्कूली बच्चों को कराया जंगल भ्रमण वनों और वन्यजीवों के बारे में दी जानकारी
Betul News Today / कोथलकुण्ड (आशुतोष त्रिवेदी) :- मप्र इको पर्यटन विकास बोर्ड एवं वन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों में पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 15 जनवरी को सांवलमेंढा परिक्षेत्र के धाबा में अनूभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें धाबा, खोमई, कोथलकुण्ड, के शासकीय स्कूल के 126 बच्चों ने जंगल की सैर की और पर्यावरण का रहस्य जाना। बताया गया कि अनुभूति कार्यक्रम की जानकारी मध्यप्रदेश शासन की अनुभूति मॉनिटरिंग सिस्टम पर अपलोड की जाती है।
मैं भी बाघ हम है बदलाव की थीम पर बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में धाबा ग्राम के 3 शासकीय स्कूलों के करीब 126 छात्र-छात्राओं को धाबा के जंगल का भ्रमण कराया गया। छात्रों को भ्रमण के दौरान पेड़ों की प्रजातियां, उनके महत्व, वन्य प्राणी और उनके व्यवहार के संबंध में विस्तृत से जानकारियां दी गई।
प्रेरक सुरेश इवने,तिलक सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों को प्राकृतिक कुंड के किनारे भ्रमण करवाया। बच्चों ने जहां पक्षी दर्शन किया। कुंड का पानी किस तरह खेतों और नालों में जलापूर्ति करता है। कैसे,जंगल में पशु पक्षियों को साल भर पानी उपलब्ध कराते हैं और उनमें पानी कैसे आता है बच्चों को विस्तार से समझाया गया। बच्चों को तिनसा,धावड़ा,हर्रा ,बहेड़ा ,आंवला, जामुन,गूलर,बरगद,पीपल आदि पेड़ो की उपयोगिता पर रोचक ढंग से कहानी सुनाई गई। बच्चों को तेंदूपत्ता और महुआ के आर्थिक महत्व के बारे में बताया गया।बच्चों ने प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को जंगल में प्रत्यक्ष रूप से समझा।बच्चों को घास के मैदान की उपयोगिता और मिट्टी के उपजाऊ होने में जंगल की भूमिका भी समझाई गई।बच्चों ने मिट्टी के अपरदन को समझा और उसके संरक्षण में घास,झाड़ी,पौधे और पेड़ों की क्या भूमिका है यह भी विस्तार से जाना।बच्चों को जंगल में रहने वाले जंगली जानवरों,सांपों के बारे में भी बताया गया और सर्पदंश की भ्रांतियों और उससे बचने के उपाय भी बताए गए।
Read Also – Crime News : जुआ खेल रहे छह लोगों को पकडा चिचोली पुलिस ने की कार्यवाही
वहीं छात्रों ने जंगल भ्रमण और उसके संबंध में मिली जानकारी के बारे में अपने अनुभव बताए जंगल भ्रमण के दौरान बच्चों को पक्षी दर्शन जंगल भ्रमण के साथ पत्थर चेक डेम आदि के बारे में बताया गया। अनुभूति कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन परिक्षेत्र अधिकारी सावलमेंढ़ा मानसिंग परते, परिक्षेत्र सहायक कोथलकुण्ड महेंद पाल, सावलमेंढ़ा परिक्षेत्र सहायक संतोष धुर्वे, परिक्षेत्र सहायक साकली राजेश अहाके,परिक्षेत्र सहायक धाबा देवीराम उइके, परिक्षेत्र सहायक खोमई सुनील डेकाटे, परिक्षेत्र सहायक बलवंत सिंह तुमड़ाम, वन रक्षक रामु धुवें, वन रक्षक गौरव जैन, पकाश चौहान, आनंद मालवीय, सहित वन विभाग का समस्त स्टॉप उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चाय, नाश्ता सहित भोजन की व्यवस्था की गई।