Betul Samachar : ब्लॉक कांग्रेस भैंसदेही ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का फूंका पुतला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

जनता को भिखारी बताने वाले बयान के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Betul Samachar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :– भाजपा सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा “जनता को भिखारी” कहने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में बस स्टैंड भैंसदेही पर मंत्री पटेल का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री पटेल का पुतला दहन कर रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुचकर महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा और मंत्री प्रह्लाद पटेल के इस्तीफे की मांग कर जनता से माफी मांगने की बात की।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि जिस जनता के वोट से जीतकर आए हैं, उसी जनता को मंत्री प्रहलाद पटेल भिखारी कह रहे हैं। यह गरीबों और पिछड़ों का अपमान है। मंत्री को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री को उन्हें तुरंत पद से हटाना चाहिए।

Read Also :- Betul Samachar : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का रास्ता साफ – स्टाफ क्वार्टर तोड़कर बनेगा नया अस्पताल

प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर,एन एसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष देवेश आठवेकर,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष डॉ नीलेश बर्डे, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंगेश सरियाम,सुभाष मोहरे,मोहित राठौर,सोयेब विंध्यानी,राहुल उइके,सोयेब पठान,मयुर बारस्कर,निकलेश कोसे,मानसिंग तुराडे,गजानन धुर्वे, रोहित धुर्वे, सुरेश सरियाम, गना भुसुमकर,संतोष भुसुमकर,यसवंत अखण्डे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment