विजय साहू तहसील अध्यक्ष, बीआर मालवीय बने ब्लॉक अध्यक्ष
Betul Samachar/मुलताई (सलमान शाह) :- मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सचिन राय , भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री पंजाबराव गायकवाड, पुरानी पेंशन बहाली के जिला अध्यक्ष रवि सरनेकर , आदर्श शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कटारे , बीआर सी मुलताई आशीष चंद्र शर्मा , मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के सदस्य सुरेंद्र पाटिल , ब्लॉक अध्यक्ष आमला साहेबराव चिल्हाटे तथा मुलताई विकासखंड में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मुलताई की तहसील एवं ब्लाक कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हुआ ।जिसमें सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष विजय कुमार साहू एवं ब्लॉक अध्यक्ष बी आर मालवीय को निर्वाचित किया गया।
Read Also : जिला पीएचई की रिर्पोट में नगर पालिका को क्लिन चिट
तहसील कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष ममता पवार, दिनेश सरियाम, सुभाष गाडरे सचिव बृजमोहन अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, एवं कार्यकारिणी सदस्य दिनेश नागले कमला परतेती जयप्रकाश परिहार उर्मिला मालवीय कमलेश मशराम ललित गाडगे इसी प्रकार ब्लाक कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बबीता मर्सकोले ,भीमराव लीखार, संजू बरोदे , सचिव राजेश जैन कोषाध्यक्ष दिनेश हरफोड़े कार्यकारिणी सदस्य विकास शेवतकर, राजेश गुजरे कुसुम लाल चौधरी गुड्डू कुमरे, ज्ञानदेव फरकाड़े एवं मीडिया प्रभारी श्री राजेश शिवहरे निर्वाचित हुए। उपस्थित अतिथियों के सम्मुख नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो ने पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करने की बात कही और कर्मचारी के अधिकारों के लिए सदैव सजगता से काम करने का संकल्प दोहराया।