Betul Samachar: धूमधाम से निकली श्रीराम की शोभायात्रा, जय जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी पवित्र नगरी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

युवाओं में रहा उत्साह, झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र, मंदिरों में दोपहर 12 बजे मनाया जन्मोत्सव

Betul Samachar/मुलताई। रामनवमी पर्व पर पवित्र नगरी में सुबह से ही श्रीराम जन्मोत्सव की धूम रही। ताप्ती तट स्थित प्राचीन राम मंदिर तथा गांधी चौक स्थित राम मंदिर में पूर्ण भक्तिभाव के साथ श्रद्धालुओं ने पूजन किया तथा दोपहर 12 बजे श्रीराम के जन्म पर मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंज उठे तथा भक्तों ने श्रीराम के जोर जोर से जयकारे लगाए। मंदिरों में इस दौरान प्रसादी का वितरण किया गया। रामनवमी पर्व पर ताप्ती तट की रौनक देखते ही बनी जहां श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लेकर रात तक लगी रही शाम को दुर्गा माता प्रांगण बसस्टेंड से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। युवा शोभायात्रा के साथ श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। इधर डीजे पर सुमधुर राम भजनों से पूरा नगर राम मय हो रहा था। युवा भगवा ध्वजाएं लेकर चल रहे थे।

Betul Samachar-  11kv बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलसा सफाई कर्मचारी

रामनवमी के लिए बसस्टेंड की विशेष साज सज्जा की गई थी जिसमें हर तरफ भगवा तोरण एवं ध्वज नजर आ रहे थे। दोपहर के बाद दुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजन उपरांत श्रीराम की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो देर रात तक नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती रही। झांकी में अयोध्या के श्रीराम लला, नवनिर्मित मंदिर, राम दरबार, आदि योगी तथा राम दरबार की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही जिसे लोगों ने निहारा और सराहा। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवाओं ने बताया कि लंबे समय से शोभायात्रा की तैयारियां चल रही थी तथा पूरे नगर में आमंत्रण दिया गया था। मासोद क्षेत्र में तीन स्थानों पर लगी आग l

Leave a Comment