CRIME NEWS: 10 अवैध शराब विक्रेताओं से 54 लीटर से अधिक शराब जब्त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

CRIME NEWS/मुलताई। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54.900 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 25 हजार 290 रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कस्बा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी अवैध रूप से देशी शराब का भंडारण एवं विक्रय करते पाए गए। पुलिस द्वारा शराब रखने एवं बेचने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन कोई भी आरोपी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस पर सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में पंकज पवार, रवि साहू, मनोज कुशवाह, मनीष अहिरवार, सतवंत साहू, हुकुमचंद साहू, निलेश खैरपारे, दिलीप बामने, इंदल लबाड़े एवं सोनिया भूमरकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से अलग-अलग मात्रा में देशी शराब जब्त की गई।

Betul Ki Taja Khabar: सेवानिवृत्त शिक्षिका मालती भावसार का निधन से शिक्षा विभाग में शोक की लहर

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने मुलताई पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment