Betul Samachar- स्वास्थ्य शिविर में 336 पुरुष तथा 482 महिलाओं का किया उपचार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                          जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचे मुलताई

Betul Samachar/मुलताई। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में सोमवार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों को उपचार लाभ प्राप्त हुआ। बीएमओ गजेंद्र मीणा ने बताया कि जनजातीय कार्य राज्य मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव भारत सरकार के परिपालन में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, मनोनीत सदस्यों में बबीता उपराले जनपद सदस्य दुनावा, हेमराज चौधरी जनपद सदस्य बरखेड़ तथा राजू जैन सहित जन प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर में जिला स्तर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीजों की आवश्यक जांच कर उपचार एवं परामर्श दिया गया, जिला स्तर से डाक्टर शीतल मर्सकोले, नेत्र रोग विशेषज्ञ , डाक्टर अनवर गिगानी शिशु रोग विशेषज्ञ, डाक्टर शुचिता जैन कान,नाक, गला रोग विशेषज्ञ, ममता सोने सायक्लोजीसट, दूल्हो बेले साईट्रिक नर्सिंग ऑफिसर तथा डाक्टर राजेश परिहार परिवार कल्याण अधिकारी शिविर में पहुंचे, जिन्होंने मरीजों का उपचार देकर परामर्श दिया। शिविर में 336 पुरुष, 482 महिलाओं को उपचार दिया गया।

Crime News: पुलिस ने गोवंश से भरे बोलेरो वाहन को पकड़ा, 7 गौवंश बरामद, 2 मृत एवं 5 सुरक्षित

Leave a Comment