Betul Samachar News: खानिश्का प्रथम, पलक द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही उर्वशी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुलताई का कक्षा 10 वीं परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

Betul Samachar News/मुलताई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुलताई ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय का परिणाम 97.72 प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस वर्ष कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कुल 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 43 विद्यार्थी सफल घोषित हुए, जबकि 01 विद्यार्थी को पूरक प्राप्त हुई।

BETUL NEWS: एक MBBS डॉक्टर के भरोसे बोरदेही अस्पताल

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस वर्ष के टॉप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान खानिश्का बिसांद्रे 97.2% द्वितीय स्थान पलक कौशिक 96.6% तृतीय स्थान — उर्वशी पवार 94.4% प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों ने अपनी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण से यह सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य महोदय ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

Leave a Comment