Betul Samachar News: विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिड़ली में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिंडली, छिंदवाड़ा एवं हिरादेही सेक्टर के विभिन्न ग्रामों से आए महिला एवं पुरुष मरीजों का पंजीयन कर जांच एवं उपचार किया गया।

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्री रामचरण इडपचे भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील टेकाम, विधायक प्रतिनिधि श्री शिवदयाल आजाद सरपंच श्री राजू बसंतपुर, श्रीमती जयंती इरपाचे पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा अंघोरए सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।

Betul News Today- सांडिया में ताप्ती नदी के किनारे हरे-भरे पेड़ों की कटाई

जनप्रतिनिधियों ने शिविर की सराहना करते हुए आमजन से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस दौरान बी एमओ डॉ. सचिन आहटकर एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश परिहार ने स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देते हुए उपलब्ध उपचार एवं दवाइयों के बारे में बताया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं, शिशुओं, बीपी, शुगर, दांत, नाक-कान-गला, नेत्र, मानसिक रोग, टीबी स्क्रीनिंग, अस्थि रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। आयुष विभाग द्वारा भी मरीजों को दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान कीं।

Leave a Comment