Donald Trump News :- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद प्रशासन में बड़े पैमाने पर बदलाव शुरू कर दिए हैं। ट्रंप ने चीन के साथ संबंध सुधारने की पहल करते हुए, टिक टॉक को 75 दिनों का समय दिया है ताकि वह अमेरिकी नियमों का पालन कर सके। इस दौरान टिक टॉक पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यानी अब लोग बिना किसी रोक टोक के अमेरिका में इस एप को लोग चल सकेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद, ट्रंप ने ओवल ऑफिस पहुंचकर कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए। इसके साथ ही उन्होंने जो बाइडन सरकार के 78 फैसलों को रद्द कर दिया। ट्रंप ने कहा कि, वह उन 80 फैसलों को खत्म करेंगे, जो अमेरिका की प्रगति में रुकावट पैदा कर रहे थे।
WHO से अलग हुआ अमेरिका
ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से भी अमेरिका को अलग कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि, इस ग्लोबल हेल्थ एजेंसी ने COVID-19 महामारी और अन्य International Health Crisis को सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया है। ट्रंप ने कहा कि, WHO ने देशों के “राजनीतिक प्रभाव” से स्वतंत्र होकर काम करने में असफलता दिखाई है। इसके अलावा, अमेरिका से “अनफेयरली भारी फंडिंग” की डिमांड भी की जाती है, जो अन्य बड़े देशों जैसे चीन की तुलना में काफी ज्यादा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि, WHO की फंडिंग स्ट्रक्चर और उसके कामकाज पर सवाल उठाए जाने चाहिए।
Read Also – Republic Day 2025 : क्या भारत आएंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े फैसले लिए है, जैसे अमेरिका में थर्ड जेंडर नहीं होगा। दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ बढ़ाए जाएंगे।अमेरिका में ड्रग तस्कर आतंकी घोषित होंगे। साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना दूसरे देशों की जंग में शामिल नहीं होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित की है और मेक्सिको सीमा पर आपातकाल लागू किया गया है। मैक्सिको सीमा पर दीवार बनेगी। मेक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नियम अगले महीने (फरवरी) से लागू हो सकती है।
2021 में पाए गए दोषियों को दी माफी
ट्रंप ने 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए दंगे के दोषियों को माफी दे दी है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के 1500 समर्थकों के खिलाफ चल रहे मुकदमों को समाप्त कर दिया है जिन्होंने कैपिटल हिल पर चढ़ाई की थी।