Gold-Silver Price Today: ईरान-अमेरिका तनाव का असर दुनिया पर पड़ रहा है। इसकी वजह से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन बाद आज बाजार ओपन हुआ। इसके बाद फिर गिरावट शुरू हो गई लेकिन 9.30 बजे के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज अभी तक 0.1% बढ़कर यानी 153 रुपये तेजी के साथ 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। उधऱ अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना लुढ़कर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक सोना 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
कैरेट के हिसाब से शुद्धता
सुबह के रेट
दोपहर के रेट
शाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)
158210 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)
157577 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)
144920 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)
118658 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)
92553 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?