महिलाओं के लिए वजन घटाने के आसान व्यायाम

By Shrikant Tripathi

Published on:

Follow Us

महिलाओं को वजन कम करने के लिए कई तरह के व्यायाम करने पड़ते हैं लेकिन कुछ ऐसे व्यायाम हैं जो महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही व्यायाम के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें महिलाएं घर पर ही आसानी से कर सकती है।

स्क्वाट्स

महिलाओं को स्क्वाट्स व्यायाम रोजाना करना चाहिए यह जांघ, कूल्हे और निचले शरीर के अन्य हिस्सों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्क्वाट्स करने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। नियमित रूप से स्क्वाट्स करने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, शरीर में लचीलापन बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। फैट बर्न करने के लिए महिलाओं को रोजाना 10-10 के 3 सेट स्क्वाट्स करने चाहिए।

क्रंचेज

क्रंचेज फैट बर्निंग के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है, इसका अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। जिन लोगों को पीठ दर्द की शिकायत रहती है वे रोजाना क्रंचेज का अभ्यास करके फायदा उठा सकते हैं। महिलाओं को रोजाना 10-10 के 2 सेट क्रंचेज करने चाहिए।

Read Also: Bajaj N150 BS6: चमचमाते look में लॉन्च हुई Bajaj Pulsar N150 BS6 की smart फीचर्स वाली bike

प्लैंक

प्लैंक फैट बर्निंग के लिए एक बेहतरीन वर्कआउट है जो पूरे शरीर की मांसपेशियों पर काम करता है। नियमित रूप से प्लैंक करने से कैलोरी बर्न होती है और फैट कम होता है साथ ही शरीर का पोस्चर भी सुधरता है।

जंपिंग जैक्स

जंपिंग जैक्स एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर में फैट बर्न करने में मदद करता है और कैलोरी बर्न करने में सहायक होता है। अगर महिलाएं तेजी से फैट बर्न करना चाहती हैं तो रोजाना कम से कम 10-10 के 3 सेट जंपिंग जैक्स जरूर करें। जंपिंग जैक्स से स्टैमिना बढ़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

Shrikant Tripathi

मेरा नाम Shrikant Tripathi है मैं लगातार 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्य कर रहा हूँ। betultalk.com के साथ मैं पिछले 1 वर्ष से जुड़ा हूँ. खेती और देश की मुख्य खबरों में मेरी विशेष रूचि है. देश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए betultalk.com के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment