MP News Today: बड़वानी में दर्दनाक हादसा, अनेर नदी में नहाने गए 3 सगे भाई-बहनों की डूबने से मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP News Today: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के वरला तहसील से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अनेर नदी में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। मामा के घर आए मासूम नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गए। नदी किनारे कपड़े और चप्पल मिलने के बाद तलाश में तीनों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

10, 8 और 6 साल के तीन भाई-बहनों की मौत

वरला तहसील के बिलवा गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम भाई-बहनों की अनेर नदी में डूबने से मौत हो गई। देवली निवासी पवन ब्राह्मणे अपने परिवार के साथ ससुराल बिलवा आए थे। उनकी बड़ी बेटी पहले से मामा के घर पर मौजूद थी, जबकि बाकी तीन बच्चे- 10 वर्षीय राधा, 8 वर्षीय राजवीर और 6 वर्षीय जयवीर घर से बड़ी बहन के पास जाने का कहकर निकले थे। लेकिन रास्ते में ही तीनों बच्चे अनेर नदी पर नहाने चले गए और गहरे पानी में डूब गए।

खेल-खेल में गई जान: नदी में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन बने हादसे का शिकार,  डूबने से तीनो की मौत - Lalluram

Read Also: हजारगो कंपनी में लगी भीषण आग, केमिकल धमाकों से मचा हड़कंप –

नदी किनारे कपड़े और चप्पल मिले

काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी किनारे कपड़े और चप्पल मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ नदी में उनकी तलाश की गई, जहां कुछ ही देर में तीनों के शव एक गड्ढे में मिले। सूचना मिलते ही वरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए वरला अस्पताल भिजवाया गया।

बच्चों के शव देख बेसुध हो गए माता-पिता 

तीनों बच्चों के शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए, वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना के बाद बिलवा गांव और पैतृक गांव देवली में शोक की लहर छा गई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Input Source : Internet

Leave a Comment