Republic Day Recipe :- जनवरी का महीना आते ही हर भारतीय के दिल में आजादी की एक खास लहर महसूस होती है। ठंडी हवाओं के बीच 26 जनवरी का इंतजार हमें हमारे देश के गौरवशाली इतिहास और हमारे गणतंत्र की याद दिलाता है। यह वह समय होता है जब देशभक्ति का जज्बा हर गली, हर चौक और हर घर में झलकता है।
आप तिरंगा थीम से प्रेरित होकर पेड़ा तैयार कर सकते हैं। इससे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को करना होगा।
तिरंगा पेड़ा की विधि – Republic Day Recipe
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रखें। फिर एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
जब कड़ाही गर्म हो जाए, तो इसमें दूध का पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें – Gajar ka Gulab Jamun Recipe : सर्दियों में आसान तरिके से बनाये गाजर का गुलाब जामुन, स्वाद के साथ सेहत भी…
- इसे लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर पकाएं। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और एक डो के रूप में आने लगे, तब गैस बंद कर दें।
- अब मिश्रण को ठंडा होने दें, ताकि इसे तीन हिस्सों में बांटा जा सके। मिश्रण के एक हिस्से में हरा रंग डालें और अच्छी से मिलाएं।
- दूसरे हिस्से को बिना रंग के छोड़ दें। फिर हिस्से में नारंगी रंग और केसर का मिश्रण डालें। अब तीनों हिस्सों से छोटे-छोटे गोले बना लें।
- अगर आप कुछ और शेप बनाना चाहते हैं, तो इसे भी बना सकते हैं। अगर आप तिरंगा बना रहे हैं, तो सबसे पहले हरे गोले को हल्का चपटा करें।
फिर इसके ऊपर सफेद गोले को रखें और हल्का दबाएं। आखिर में नारंगी गोले को ऊपर रखें और पेड़े का शेप दें। फिर एक प्लेट में सजाएं और खाने के बाद सर्व करें।
सामग्री
- दूध पाउडर- 2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क- 1 कप
- घी- 2 टेबलस्पून
- हरी इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- केसर- 12 धागे
- हरा रंग- 1 चुटकी
- नारंगी रंग- 1 चुटकी
विधि
- Step 1 :एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
- Step 2 :इसमें दूध का पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 3 :अब मिश्रण को ठंडा होने दें, ताकि इसे तीन हिस्सों में बांटा जा सके।
- Step 4 :मिश्रण के एक हिस्से में हरा रंग डालें और अच्छी से मिलाएं।
- Step 5 :दूसरे हिस्से को बिना रंग के छोड़ दें। फिर हिस्से में नारंगी रंग और केसर का मिश्रण डालें।
- Step 6 :गोले बनाकर एक प्लेट में सजाएं और खाने के बाद सर्व करें।