Weather News Today:- मध्य प्रदेश में दिन-रात का तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रभाव भी तेज होता जा रहा है। वर्तमान में कई जिलों में दिन तापमान 40-42 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को खजुराहो और नर्मदापुरम जिले में सबसे ज्यादा 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं सीधी, नौगांव, रायसेन, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, टीकमगढ़, रीवा, दमोह और सागर भी गर्म रहे। भोपाल और ग्वालियर में 40.2 डिग्री, जबलपुर में 40.6 डिग्री और इंदौर में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई शहरों में लू का प्रभाव भी बना हुआ है। फिलहाल एक हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Aaj ka Gold Silver Rate: जानिए 22 अप्रैल को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव
भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। मध्य भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर, लगभग 176 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल 2026 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा और भीषण गर्मी पड़ेगी। मई में तापमान के 45 °C तक पहुंचने और लू चलने की संभावना जताई गई है।
बुधवार को 10 जिलों में लू का अलर्ट
ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर । उमरिया के कुछ हिस्सों में नाइट वॉर्म का असर देखने को मिल सकता है।

