Weather Update: बैतूल में आज दोपहर में बारिश का अनुमान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Weather Update: बैतूल में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। दिन चढ़ने पर हल्की बौछारें और दोपहर में तेज बारिश की संभावना है। मौसम में नमी बढ़ने और हवा के थमे रहने से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मानसून के आने से अब तक यहां 5.8 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 90 से 100 फीसदी बारिश की संभावना है। दोपहर 2 बजे के आसपास गरज के साथ 2.5 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान आर्द्रता भी 85 फीसदी रह सकती है। हालांकि सुबह से इसका स्तर 87 फीसदी बना हुआ है। जबकि आज मौसम में नमी और बादलों के चलते गर्मी और उमस से राहत है, तापमान 5 डिग्री गिरकर अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना 50 फीसदी ही है। यहां अब तक 149.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 5.88 इंच है। पिछले साल रिकॉर्ड बारिश पिछले साल 2023 में जिले में औसत से अधिक 1108 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि मानसून की पहली बारिश 23 जून को 15.6 मिमी बारिश के साथ हुई थी। 2022 में भी जिले में औसत से अधिक बारिश हुई, जो 1420.8 मिमी के साथ रिकॉर्ड आंकड़ा है। 2022 में भी मानसून की बारिश 12 जून से शुरू हुई थी। जबकि पिछले सालों में 2020 में 2 जून से मानसून की बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन उस साल 939.4 मिमी के साथ औसत को नहीं छू पाई थी। 2021 में भी बारिश 841.6 मिमी ही हुई। हालांकि, बादलों ने 6 जून से ही बरसना शुरू कर दिया था।

Leave a Comment