Betul Ki Taja Khabar- भारत विकास परिषद की कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                       परिषद में 12 नए सदस्य हुए शामिल

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। भारत विकास परिषद मध्य भारत दक्षिण प्रांत में शामिल मां ताप्ती शाखा मुलतापी के सदस्यों की कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन पारेगांव रोड स्थित रिसोर्ट में हुआ। आयोजन में अध्यक्ष प्रशांत भार्गव उपाध्यक्ष भूषण चौधरी सचिव कन्हैया लाल सोनी सहसचिव मुकेश जैन कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव सेवा संयोजक दीपेश बोथरा संस्कार संयोजक राहुल भार्गव संपर्क संयोजक रवि प्रकाश जैन पर्यावरण संयोजक प्रवीण जैन एवं महिला सहभागिता संयोजन सुश्री माधुरी साबले ने दायित्व ग्रहण कर शपथ ली । इसके अलावा 12 नए सदस्यों ने क्रमशः नितेश गुलतकर, नरेंद्र माथनकर, आशुतोष सोनी, प्रमोद शर्मा , महेश खत्री , लोकेश गीदकर हेमंत यादव , दुर्गेश पवार, राम शिवहरे , गोलू शैलेंद्र देशमुख, गौरव प्राजंले, लोकेश देशमुख आदि ने भी सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल बैतूल एवं प्रांतीय शाखा विस्तारक एवं जिला समन्वयक राजीव जैन एवं मुल्ताई क्षेत्र से भारत विकास परिषद की गतिविधियों जैसे गुरुवंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो, एवं राष्ट्रीय समूहगान में सहयोग करने वाली शालाओं के संस्था प्रमुख भी उपस्थित थे।

Betul Samachar: तीन भूगर्भीय झटकों से दहला मुलताई, खरसाली में भी नजर आया प्रभाव

इसके पूर्व शाखा कार्यशाला में प्रांतीय अध्यक्ष विजय जी नामदेव डॉक्टर शैलेंद्र महोदय प्रांत महासचिव संजय भाटे प्रांत वित्त सचिव अनंत जी अरझरे प्रांत संगठन सचिव प्रीति शर्मा प्रांत संयोजक सेवा अभिषेक खंडेलवाल प्रांत संयोजक संस्कार ने भारत विकास परिषद क्या क्यों और कैसे कार्य करती है,परिषद का दर्शन क्या है, संगठन के नियम, गट व्यवस्था संरचनात्मक स्वरूप, परिषद द्वारा संचालित स्थाई प्रकल्प, लेखा रखरखाव, ऑडिट, दान आदि, सेवा, संपर्क, संस्कार, पर्यावरण, महिला सहभागिता, एनीमिया मुक्त भारत, और महिलाओं की शाखा, संपर्क सूची, एवं निर्धनतम परिवारों की सहायता, जैसे विषयों पर सदस्यों को प्रशिक्षण दिया । दायित्व ग्रहण समारोह में परिषद की मां ताप्ती शाखा ने नगर की प्रतिभाशाली छात्रा दुर्गा गणेश पवार बीडीएस बनने एवं मुक बधिर छात्रा कुमारी मिताली हरीश जैन फाइन आर्ट में कला का प्रदर्शन लाइव स्केच का अभिनंदन किया कार्यक्रम का संचालन शाखा के पूर्व सचिव देवेंद्र कुमार जैन ने किया।

Leave a Comment