Sone Ka Bhav Aaj Ka:- पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही सोने की कीमतों में गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव अभी तक 0.49% लुढ़क कर यानी 780 रुपये गिरावट के साथ 1,58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 4,544.78 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक सोना 1,59,077 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
| कैरेट के हिसाब से शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट (999) | 159077 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 23 कैरेट (995) | 158440 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 22 कैरेट (916) | 145715 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 18 कैरेट (750) | 119308 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 14 कैरेट (585) | 93060 रुपये प्रति 10 ग्राम |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| मुंबई | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| कोलकाता | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| चेन्नई | ₹160910 | ₹147500 | ₹123350 |
| पटना | ₹158400 | ₹145200 | ₹118810 |
| लखनऊ | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| मेरठ | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| अयोध्या | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| कानपुर | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| गाजियाबाद | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| नोएडा | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| गुरुग्राम | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| चंडीगढ़ | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| जयपुर | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| लुधियाना | ₹158500 | ₹145300 | ₹118910 |
| गुवाहाटी | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| इंदौर | ₹158400 | ₹145200 | ₹118810 |
| अहमदाबाद | ₹158400 | ₹145200 | ₹118810 |
| सूरत | ₹158400 | ₹145200 | ₹118810 |
| वडोदरा | ₹158400 | ₹145200 | ₹118810 |
| पुणे | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| नागपुर | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| नासिक | ₹158380 | ₹145180 | ₹118790 |
| बैंगलोर | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| भुवनेश्वर | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| कटक | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| केरल | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| रायपुर | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
| हैदराबाद | ₹158350 | ₹145150 | ₹118760 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अमेरिका-ईरान बातचीत में कामयाबी के संकेतों से महंगाई के दबाव की चिंता कम होने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद स्तर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 800 रुपये बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई।

