Sone Ka Bhav Aaj Ka: आज क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें आपके शहर में क्‍या है भाव?

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Sone Ka Bhav Aaj Ka:- पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही सोने की कीमतों में गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव अभी तक 0.49% लुढ़क कर यानी 780 रुपये गिरावट के साथ 1,58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 4,544.78 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक सोना 1,59,077 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)159077 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)158440 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)145715 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)119308 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)93060 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158500₹145300₹118910
मुंबई₹158350₹145150₹118760
कोलकाता₹158350₹145150₹118760
चेन्नई₹160910₹147500₹123350
पटना₹158400₹145200₹118810
लखनऊ₹158500₹145300₹118910
मेरठ₹158500₹145300₹118910
अयोध्या₹158500₹145300₹118910
कानपुर₹158500₹145300₹118910
गाजियाबाद₹158500₹145300₹118910
नोएडा₹158500₹145300₹118910
गुरुग्राम₹158500₹145300₹118910
चंडीगढ़₹158500₹145300₹118910
जयपुर₹158500₹145300₹118910
लुधियाना₹158500₹145300₹118910
गुवाहाटी₹158350₹145150₹118760
इंदौर₹158400₹145200₹118810
अहमदाबाद₹158400₹145200₹118810
सूरत₹158400₹145200₹118810
वडोदरा₹158400₹145200₹118810
पुणे₹158350₹145150₹118760
नागपुर₹158350₹145150₹118760
नासिक₹158380₹145180₹118790
बैंगलोर₹158350₹145150₹118760
भुवनेश्वर₹158350₹145150₹118760
कटक₹158350₹145150₹118760
केरल₹158350₹145150₹118760
रायपुर₹158350₹145150₹118760
हैदराबाद₹158350₹145150₹118760

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका-ईरान बातचीत में कामयाबी के संकेतों से महंगाई के दबाव की चिंता कम होने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद स्तर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 800 रुपये बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई।

Leave a Comment