युवा कांग्रेस ने NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की

Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के खिलाफ भैंसदेही विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर के नेतृत्व में रैली निकालकर भैंसदेही बस स्टैंड पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनकी फोटो जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद) महेश थोटेकर ने कहा कि देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) एक बार फिर भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कुप्रबंधन की भेंट चढ़ गई है। यह केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि लाखों परिश्रमी छात्रों के भविष्य और उनके माता-पिता के सपनों के साथ किया गया एक सीधा जघन्य अपराध है।

युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल छत्रपाल ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक यह सिद्ध करते हैं कि परीक्षा प्रणाली की शुचिता समाप्त हो चुकी है। मेधावी छात्रों के स्थान पर ‘धनबल’ और ‘नकल माफिया’ का वर्चस्व स्थापित हो रहा है, जिसे रोकने में केन्द्र की भाजपा सरकार पूर्णतः विफल रही है।

युवा कांग्रेस ने मांग की हैं कि पूरे प्रकरण की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो। दोषी अधिकारियों और माफियाओं पर कठोरतम कार्यवाही की जाए। भविष्य में परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की जाय। यदि केन्द्र सरकार द्वारा छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भारतीय युवा कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Also Read : साप्ताहिक बाजार के दिन यातायात कंट्रोल करने अंबेडकर चौक पर पुलिस सहायता केंद्र रहेगा सक्रिय

प्रदर्शन करते समय मुख्य रूप से युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भैंसदेही मयूर बारस्कर, सावलमेंडा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल उइके,श्रवण सिंह सिकरवार,शोएब विध्यानी,सतिष लांडे,अलकेश डांगे,सुभाष मोहरे,विक्रम सांडे,अमित भगत,रवि विजयकर,दीपेश बेले,प्रवीण नर्रे,रवि शेल्के,चिंटू पठान,शोएब पठान,संजय सावे,अश्विन धुर्वे,नरेश कस्देकर,पवन अडलक,एजाज शेख सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment