Betul Daily News: प्रभात पट्टन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई ।जनजाति कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभात पट्टन में 20 मई को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल मनोज हुरमाडे ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग शिशु रोग नेत्र नाक कान गला और मनोरोग डाक्टर सहित विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा बीमारियों की जांच की जाएंगे साथ ही आयुष्मान कार्ड डिजिटल हेल्थ आईडी मलेरिया टीवी सिकल सेल की जांच की जाएगी एवं एक्सरे व रक्त जाच सुविधा उपलब्ध होगी ।

बीएमओ संदीप धुर्वे ने बताया कि जिला चिकित्सा से विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे सभी प्रकार के उपचार जाच सुविधा शिविर स्थल पर रहेंगी एवं गंभीर बीमारियों के लिए उचित मार्गदर्शन और प्राथमिक उपचार प्राप्त होगा जिसमें सभी नागरिकों से शिविर का लाभ लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

Read Also: नपा ने बसस्टैंड पर यात्रियों, व्यापारियों, बस चालक एवं ऐजेन्ट के लिए नही की पेयजल की व्यवस्था

Leave a Comment