Accident News: नींद के झोंके में पलटी कार, नागपूर ITC कंपनी के मैनेजर सहित दो घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                फोरलेन पर चैनपुर मंदिर के पास हुई दुर्घटना, लोगों से सक्रियता से पहुंचाया अस्पताल

Accident News/मुलताई। फोरलेन पर नागपूर की ओर चैनपुर मंदिर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक नागपूर आईटीसी कंपनी का मैनेजर बताया जा रहा है। घायलों के अनुसार वे नागपूर जा रहे थे इसी दौरान चलती कार में नींद का झोंका आने से दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की सक्रियता से घायलों को तत्काल एंबूलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। एंबूलेंस चालक दुर्गेश साहू ने बताया कि घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है। उन्होने बताया कि स्वंय प्रकाश 65 वर्ष एवं रवि तिवारी 67 वर्ष दोनों निवासी मुलताई की ओर से नागपूर जा रहे थे इसी दौरान चैनपुर मंदिर के पास अचानक स्वयं प्रकाश को नींद का झोंका आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय उक्त मार्ग से गुजर रहे लोगों द्वारा तत्काल एंबूलेंस को फोन लगाकर बुलाया गया जिससे समय रहते घायलों को उपचार मिल गया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नागपूर रेफर किया जा रहा है।

Also Read – लायंस क्लब ने मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए पीड़ित परिवार को किया आवश्यक वस्तुओं का सहयोग

Leave a Comment