Accident News: यात्री बस की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, दूसरा घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                          बेटे के विवाह के दूसरे दिन धार्मिक प्रयोजन के लिए जाते समय हुआ हादसा

Accident News/मुलताई। फोरलेन पर ग्राम एनस के पास मंगलवार दोपहर यात्री बस की चपेट में आने से बाईक सवार संजय बारमासे उम्र लगभग 45 वर्ष की मौत हो गई वहीं पीछे बैठा उसका भाई राजू बारमासे 42 वर्ष घायल हो गया। सूचना पर एंबूलेंस मौके पर पहुंची तथा तत्काल नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां संजय को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया वहीं घायल राजू का उपचार किया जा रहा है। घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मुलताई से भोपाल की ओर गुप्ता बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम एनस जोड़ पर सवारी उतारने के लिए बस रूकी लेकिन पीछे से आ रही बाईक उससे टकरा गई जिस पर सवार संजय बारमासे टकरा गया। इधर बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बस के चालक और कंडक्टर दोनों बस छोड़कर फरार हो गए जिसके बाद बस के कुछ जागरूक लोगों द्वारा एंबूलेंस को फोन कर पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर एंबूलेंस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया।

अचानक बस रूकने से हुई दुर्घटना

बताया जा रहा है कि फोरलेन पर जा रही गुप्ता बस के पीछे बाईक से संजय एवं राजू चल रहे थे लेकिन एनस के पास अचानक चालक ने ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया जिससे पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। बस के पीछे के भाग से संजय सीधा टकराया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई तथा अंदरूनी भी चोट आने से रक्तस्त्राव हुआ जिससे संजय ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।

Betul Samachar News: एक ही दिन में कई जगह खेतों में आग, फायर टीम ने पाया काबू

पुत्र के विवाह के दूसरे दिन देव पूजने जा रहे थे बैतूल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संजय बारमासे के पुत्र का विवाह एक दिन पूर्व ही हुआ था जिसमें पारिवारिक एवं धार्मिक मान्यता के अनुसार वे अपने भाई राजू के साथ देव पूजने बैतूल जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। अचानक संजय बारमासे की मौत से पारिवारिक खुशियां मातम में बदल गई वहीं एक दिन पहले जिस परिवार में हंसी ठिठोली चल रही थी वहां करूण कुंदन गूंजने लगा।

हेलमेट लगाया होता तो बस सकती थी जान

पूरे मामले में बाईक चलाने के दौरान हेलमेट नही पहनने की भी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि यदि बाईक सवार हेलमेट पहना होता तो शायद जान बस सकती थी। हेलमेट नही पहनने से सिर सीधा बस के पिछे के भाग से टकराया और हादसा हुआ। नगर सहित आसपास बड़ी संख्या में दुर्घटना हेलमेट नही पहनने की लापरवाही के कारण ही होती है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद बाईक सवारों के हेलमेट नही पहनने से कई लोगों की मौत हो जाती है जिससे पूरा परिवार प्रभावित होता है।

Leave a Comment