भाजपा ने कहा कांग्रेस नही करती बाबा साहब का सम्मान, कांग्रेस ने किया पलटवार संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नहीं दे, उपदेश
Ambedkar Jayanti 2026/मुलताई। नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा आरोप प्रत्यारोप किया गया है जिससे नगर की राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जयंती पर शासकीय आयोजन में एक भी कांग्रेसी का नहीं पहुंचना यह दर्शाता है कि कांग्रेस बाबा साहब का सम्मान नहीं करती। इधर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुमीत शिवहरे ने पलटवार करते हुए कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा उपदेश नहीं दे। पूरे मामले में जयंती अवसर पर भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप चर्चा का विषय बन गया है जिसमें दोनों ही दलों के द्वारा अपने अपने तर्क दिए जा रहे हैं।
Betul Ki Khabar: अंबेडकर जयंती के दिन युवक ने की शर्मनाक हरकत, दुर्भाग्यपूर्ण घटना
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लगाया आरोप
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साह ने कहा कि बाबा साहब व्यक्ति नहीं भारत के संविधान एवं सामाजिक न्याय के प्रतिक हैं उनके जयंती कार्यक्रम से कांग्रेस पार्षदों का नदारद रहना यह साबित करता है कि कांग्रेस सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस के नेताओ के मन में बाबा साहब के प्रति कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती में कांग्रेसियों का उपस्थित नहीं रहना उनकी विचारधारा पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है जो सीधे बाबा साहब का अपमान है। साहू ने कहा कि बाबा साहब की उपेक्षा भाजपा द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने किया पलटवार
इधर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुमीत शिवहरे ने ने भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने ने हमेशा बाबा साहब के बनाए संविधान से खिलवाड़ किया है इसलिए वह उपदेश ना दे। उन्होंने कहा कि भाजपा जयंती में भी राजनैतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। उन्होने तर्क देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस के पक्ष में आए उच्च न्यायालय के फैसले की अव्हेलना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को प्रभार नहीं लेने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई महिला अध्यक्ष को उसके अधिकार से भाजपा वंचित कर रही है और इधर संविधान की दुहाई दे रही है जो हास्यास्पद है।

