Betul Breaking News: पारिवारिक विवाद की वजह से युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Breaking News: पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए वैन हेल्पर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में पता चला कि उसने जहर खा लिया था। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार प्रकाश पिता शंकर बर्वे (35) को पेट दर्द की शिकायत के बाद रविवार शाम करीब 7 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काफी देर तक इलाज के बाद भी जब उसकी हालत गंभीर बनी रही तो डॉक्टर ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। इस दौरान पता चला कि उसने जहर खा लिया है। करीब तीन घंटे बाद रात 10:30 बजे प्रकाश की मौत हो गई। अस्पताल से शिकायत मिलने के बाद अस्पताल चौकी ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम कोठी बाजार मोक्षधाम में किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मृतक टिकारी में रहता था। वह नगर निगम के सफाई वाहन पर हेल्पर था। जिसका संचालन एक निजी कंपनी करती है। रविवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद उसने जहर खाने का कदम उठा लिया।

Leave a Comment