सनातन कप के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले, वीजे वॉरियर्स और बिरसा ब्रिगेड का दमदार प्रदर्शन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/’मुलताई। मिनी स्टेडियम मुलताई में रात्री कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया।

पहला मुकाबला वीजे वॉरियर्स और बिरसा ब्रिगेड के बीच खेले गए मैच में वीजे वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। टीम की ओर से जितेश ने शानदार 43 रन की पारी खेली। जवाब में बिरसा ब्रिगेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र पांच पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 9 गेंदों में 31 रन बनाने वाले अंकित पवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला रात्रिकालीन दूसरे मैच में ए यू बैंक और वीजे वॉरियर्स आमने-सामने रहे। वीजे वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एयू बैंक की टीम 8 ओवर में मात्र 33 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीजे वॉरियर्स ने 2.3 ओवर में ही मैच जीत लिया। 9 गेंदों में 28 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले बाबा अली को मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरा मुकाबला: तीसरे मैच में एयू बैंक और बिरसा ब्रिगेड के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एयू बैंक की टीम 7 विकेट खोकर 39 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिरसा ब्रिगेड ने 3.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए नितेश पवार ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे। साथ ही खिलाड़ियों को प्रतिदिन उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।

Read Also: अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप

Leave a Comment