तहसील पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़, तेज हवा से हुआ नुकसान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। शुक्रवार दोपहर करीब 3:40 बजे तहसील परिसर स्थित पार्किंग में एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवा और बवंडर के कारण एक पेड़ गिरने से पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन मालिक शैलेश झलिये अपनी स्कॉर्पियो को तहसील पार्किंग में खड़ी कर किसी कार्य से तहसील कार्यालय गए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा चली और पेड़ वाहन पर गिर गया, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के समय पार्किंग क्षेत्र में अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि परिसर में खतरनाक पेड़ों की समय-समय पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Crime News: पैदल ले जा रहे 5 गौ वंश पकड़े, 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment