पुलिस ने की कार्रवाई, बजरंग दल ने किया सहयोग
Crime News/मुलताई। मालेगांव एवं चैनपुर के बीच पैदल रास्ते से पांच गई वंश के जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने बजरंगदल के सहयोग से पकड़ा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बुधवार रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच सूचना मिली कि 2 संदिग्ध लोगों द्वारा रात के समय में बेरहमी से रस्सियों से बांधकर 5 भुखे प्यासे गौवंशो को मारते पिटते हुए जंगल के रास्ते होते हुए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर बजरंग दल मुलतापी के दिपांशु साहू, प्रविण राउत, भुपेश साहू, सागर बजरंगी, पंकज बिहारे चैतन चौपड़ा एवं बजरंग दल घाट बिरोली कि टीम के विकास खेडेकर, जतिन नविन, एवं बजरंग दल मालेगांव के राहुल मालवीय की टीम ने घेराबंदी कर 2 संदिग्ध लोगों व 5 गौ वंशो को ग्राम मालेगांव एवं चैनपुर के बिच में पकड़ा एवं मुलताई पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर 2 तस्कर एवं 5 गौ वंशों अपने हिरासत में ले लिया । इधर रात में ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौवंश को पैदल चैनपुर से मुलताई लाकर कांजी हाउस में सुरक्षित छोड़ा गया। गो तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।
Betul Ki Khabar- नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन

