Betul Ki Khabar / कोथलकुण्ड :- कोथलकुण्ड से बहिरम बाबा के लिए निकली पद यात्रा अमन शांति के लिए 15 किलो मीटर पैदल चले कांग्रेस के पूर्व विधायक धरमुसिंग सिरसाम प्रतिवर्ष संकष्टी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सुबह 8 बजे कोथलकुण्ड से भक्तों की टोली पदयात्रा करते हुए महाराष्ट्र सीमावर्ती बहिरम बाबा के मंदिर दर्शन करने निकली। क्षेत्रवासियों के अमन चैन और खुशहाली की मंगल कामना के लिए पूर्व विधायक धरमुसिंग सिरसाम एवम ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी तिवारी के नेत्रत्व में डीजे की धुन पर नाचते हुए भक्तों की विशाल टोली बहिरम बाबा में विराजित गणपति जी के दर्शनार्थ पहुंचे। Betul Ki Khabar जंहा उनके साथ भक्तों की विशाल टोली में कोथलकुण्ड सरपंच सुखराम लोखंडे,संजय मावसकर, प्रेमलाल सरीयाम, कैलास नाकतुरे, डॉ दिनेश दवंडे, सियाराम यादव, दिनेश मस्की, अशोक अड़लक, शुभम राठौर, अविष्कार इन्चुलकर, संजित त्रिवेदी, पवन तिवारी,अजीत त्रिवेदी, जय बाजपेई, प्रणय बाजपेयी, नीरज दुबे, सहित ग्राम के ग्रामीण शामिल थे। पैदल यात्रा करते टोली बहिरम बाबा के मंदिर दोपहर 1 बजे पहुंची। जंहा गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद भंडारा किया गया।
Read Also – Breaking News : नकली नोट खपाने वालों दो आरोपियों को 5-5 साल की सजा
15 किलो मीटर की पैदल यात्रा करते हुए बहिरम बाबा के दर्शनाथ पहुंचते भक्तजन
कांग्रेस पूर्व विधायक धरमुसिंग सिरसाम एवं ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष डॉ पिंकी तिवारी के नेत्रत्व में डीजे की धुन पर नाचते हुए भक्तों की विशाल टोली 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कोथलकुण्ड से बहिरम बाबा (महाराष्ट्र) पहुंची। गौरतलब है कि भक्तों की टोली प्रतिवर्ष संकष्टी गणेश चतुर्थी पर बहिरम बाबा में विराजित गणपति जी के दर्शन करने जाती है। विगत 11 वर्षो से यह पदयात्रा सतत जारी है। जंहा बाबा के इस धाम में धूमधाम से नाचते गाते भक्तों की टोली पंहुचती है। और भजन कीर्तन जस आदि करते हुए भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद शाम को टोली प्रसादी ग्रहण कर घरों को लौट जाती है। मान्यता है की यंहा मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। और वर्ष भर बाबा भक्तों की हर संकट से रक्षा करते है।