Betul Ki Khabar : मुख्य समारोह अटल बिहारी वाजपई स्टेडियम पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ आयोजित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

पूर्णा नगरी भैंसदेही में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र पर्व

Betul Ki Khabar / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- राष्ट्र का महापर्व गणतंत्र दिवस पूर्णा नगरी भैंसदेही की फिजा में धुमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया। प्रातः 07.30 बजे शासकीय,गैर शासकीय,अर्द्धशासकीय, निजी संस्थाओं,राजनैतिक दल कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद ध्वज सलामी देकर राष्ट्रगान गाया गया। स्कूली छात्र,छात्राओं द्वारा सुन्दर बैंड की धुन के साथ प्रभात फेरी निकालकर भारत माता की जय के नारे लगाकर देश भक्ति के अलख को जगाया गया। सीएम राईज हाईस्कूल प्राचार्य संदिप राठौर, पीएमश्री कन्या उच्चतर श्रीमति ललिता धोटे, तहसील कार्यालय एसडीएम अजीत मरावी, विकासखंड शिक्षा कार्यालय जी.सी.सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीएमओ स्वाति वरखडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति यशवंती संजय धुर्वे, नगर परिषद भैंसदेही अध्यक्ष मनीष सोलंकी, थाना प्रभारी नीरज पाल, एसडीओपी कार्यालय भुपेन्द्र सिंह मौर्य, शासकीय महाविद्यालय प्रचार्य जितेन्द्र दवण्डे, भाजपा कार्यालय पूर्व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप सिह ठाकूर, कांग्रेस कार्यालय ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानु ठाकुर, पत्रकार संघ का वरिष्ठ पत्रकार गजानन अस्वार तथा समस्त पार्षदगणों ने अपने वार्ड सीमा में आने वाली आंगनवाडी में ध्वजारोहण कर ध्वज सलामी दी।

गांधी धाम में नपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
नगर के पारम्परिक ऐतिहासिक गांधाी धाम बाजार चैक भैंसदेही में नगर के प्रथम नागरिक नगर परिषद भैंसदेही अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा ध्वजारोहण्र किया गया। समस्त राजनैतिक दल के प्रमुख व्यापारी गण किसान बंधु, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी गण पत्रकार गण, की उपस्थिति में नपाध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर ध्वज सलामी दी, राष्ट्रगान पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राद्वार प्रस्तुत किया गया।

मुख्य समारोह अटल बिहारी वाजपई स्टेडियम पर हुआ आयोजित
नगर का मुख्य समारोह पंडित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम (सिटी ग्राउण्ड) में 09.00 बजे आयेाजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति यशवंती धुर्वे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान सीएम राईज की छात्राए गौरी कावड़कर, परी मालवीय, वंशिका वाघमारे व हारमोनियम नुतन कावड़कर द्वारा बैंड के साथ मध्यप्रदेश गान पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रस्तुत किया गय। सीएम राईज, पीएमश्री के बच्चो द्वारा मार्च पास्ट से ध्वज को सलामी दी गई। नगर परिषद भैंसदेही तथा कृषि विभाग, महिला बालविकास, नगर परिषद, द्वारा सुन्दर चलित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा किया गया। तत्पश्चात स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, एफलेक्स पब्लिक स्कूल, शिवम पब्लिक स्कूल, संस्कार हाईस्कूल, माॅर्डन पब्लिक स्कूल, सीएम राईज, पीएमश्री, अंग्रेजी कन्या आश्रम, आदिवासी कन्या छात्रावास, अन्य स्कूलो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर तालिया बटौरी गई।

Read Also : हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया 76 वाँ गणतंत्र दिवस -तिरंगे को दी सलामी

सीएम राईज को मिला स्वच्छ स्कूल पुरूस्कार-
नगर परिषद भैंसदेही द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत स्कूलो की रैंकिग की गई थी जिसमें सीएम राईज विद्यालय को स्वच्छ स्कूल का दर्जा रैंकिग करने वाले कर्मचारियों द्वारा दिया गया। विद्यालय प्राचार्य संदिप राठौर को नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी, उपाध्यक्ष श्रीमति कुसुम सिंह किलेदार मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री रीना सिंह राठौर ने ट्राफी भेट कर बधाई प्रेषित कर विद्यालय प्रंबधन की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मंच पर यह रहे मौजूद –
मुख्य समारोह कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्य अतिथी जनपद अध्यक्ष यशवंती धुर्वे, नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, प्रमोद महाले, जनपद उपाध्यक्ष पवन परते, पूर्व नपाउपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, सुरेश पाल, विनोद सोनी, धर्मेन्द्र मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे, महामंत्री दिलीप घोरे, पार्षद कृष्णा पिपरदे, आशुतोष राठौर, जयसिंग कापसे, सुरजीत सिंह ठाकुर, संजय धुर्वे, संतोष पाल, पत्रकार संघ अध्यक्ष कमलेश कावड़कर, प्रदीप धुले, एसडीएम अजीत मरावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र सिंह ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जीसीसिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री रिना सिह राठौर, निर्णायक मंडल अधिवक्ता संजय तिवारी, सुरेश पाल, महाविद्यालय प्राचार्य जितेन्द्र दवंडे सहित अन्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन भरत रघुवंशी द्वारा किया गया।

Leave a Comment